विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व
पुरकाजी। लाला खजान सिंह ललता प्रसाद ट्रस्ट पुरकाजी के तत्वावधान में गुड मार्निंग स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शांति कुंज विश्व विद्यालय हरिद्वार से आयी योग प्रशिक्षक अंजू आर्य, आरती मठपाल व मिताली भारद्वाज ने बच्चों को योग कराया। और योग के माध्यम से बीमारियों से बचने और दिमाग तेज करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक अनीता शर्मा, प्रधानाध्यापक पंडित भानू शर्मा, प्रवीण चौधरी, राहुल शर्मा, बुशरा, आयशा, उजमा, शानू, नेहा, अंजू शर्मा, गुंजन शर्मा आदि रहीं।