फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोपकार की भावना से किया दान पुण्य कर्म:ओमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
परोपकार की भावना से किया दान पुण्य कर्म : स्वामी ओमानंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि परोपकार की भावना से किया गया दान पुण्य कर्म है।
शहर के भोपा रोड स्थित गांधी पॉलिटेक्निक के स्वामी कल्याण देव पार्क में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्वामी ओमानंद महाराज ने बागड़िय़ा लुहारों और गरीबों को कंबल, वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर स्वामी ने कहा कि गुरुदेव ने गरीबों और निर्धन की सेवा को ईश्वर की पूजा मान कर निष्काम सेवा कार्य किए। बिना भेदभाव के दान करने का पुण्य बड़ा है। शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज के उत्थान का प्रयास होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा। बुजुर्ग महिलाओं को कंबल और साड़ी भेंट की गई। वृद्धों को कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। रुड़की रोड पर बनी बागडियों की बस्ती से आए बुजुर्गों ने स्वामी के समक्ष उन्हें उक्त भूमि से बेदखल किए जाने का मामला उठाया। अनुज ने बताया कि पुलिस प्रशासन उनकी बस्ती को खाली करने का दबाव बना रहा है। स्वामी ओमानंद ने इस संबंध में डीएम राजीव शर्मा से वार्ता का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्यामाचार्य, हरीश शर्मा, दीपक शर्मा, बालेंद्र आर्य, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें