फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में मजदूर बेमियादी धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना चीनी मिल में ठेकेदारों द्वारा उत्पीड़न करने के विरोध मेें मजदूरों ने बेमियादी धरना दिया।
विज्ञापन

दि गंगा सहकारी चीनी मिल मोरना के मुख्य गेट पर ठेका मजदूरों ने शासन प्रशासन और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। हरेंद्र सिंह, अमित कुमार, सोनू, धर्मेंद्र, देवेंद्र, मोनू, शेरु, सौरभ, अनुज, संदीप, श्यामलाल, जितेंद्र, प्रमोद, सेठपाल, सचिन, विकास, जलसिंह, रवि आदि ने बताया कि हमें मिल परिसर में नौकरी करते हुए काफी समय हो गया है। न तो आज तक हमारे वेतनमान में बढ़ोतरी हुई है, न ही हमारे हितों की रक्षा हो पा रही है। प्रशासन और प्रदेश स्तर पर कई बार लिखित में ठेकेदारी खत्म करने तथा मजदूरों को दैनिक वेतन पर कार्य करने की मांग की गई है। मगर आज तक सरकार ने हमारी एक भी मांग नहीं मानी है। चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो धरना जारी रहेगा। मोरना मिल के सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारी एके सिंह ने धरनारत मजदूरों से बात की और आश्वासन देकर शाम के समय धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें