जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट एक्स सर्विसेज लीग ने पूर्व सैनिकों को पुनर्वास, उनकी विधवाओं को आरक्षण आदि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को एक ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय गवर्निंग कौंसिल के सदस्य महेश चौहान एवं जिलाध्यक्ष लेफ्टिनेंट हरिलाल कौशिक के नेतृत्व में पूर्व सैनिक एकत्र हुए। सैनिक भवन में एकत्र होकर ये लोग सीधे डीएम ऑफिस पहुंचे, जहां अपनी मांगों को लेकर इन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पूर्व सैनिकों की विधवाओं के लिए आरक्षण, प्रदेश में पूर्व सैनिकों को उपलब्ध आरक्षण पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने, पूर्व सैनिकों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने, पश्चिमी उप्र में सैनिक स्कूल की स्थापना और पूर्व सैनिकों का पुनर्वास करने की मांग रखी गई। ज्ञापन देने वालों में संतोष शर्मा, तेजपाल सिंह, हरपाल सिंह, कैप्टन नियाजुदीन, कैप्टन सुरेशचंद त्यागी, राजवीर सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, रविदत्त शर्मा, ओमप्रकाश, राजवीर वर्मा, कृपाल सिंह आदि शामिल रहे।