फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा ने आमरण अनशन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका के मृतक कर्मचारी की विधवा पत्नी ने बकाया पेंशन नहीं मिलने पर पालिका परिसर में ही आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। मोहल्ला देवीदास निवासी रहीशा बेगम ने ईओ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके पति सिराजुद्दीन भिश्ती का नगर पालिका में सेवाकाल के दौरान निधन हो गया था। शासन की ओर से पेंशन दी जा रही थी। इसको पुन: संशोधित करते हुए 16 दिसंबर 2016 को शासनादेश जारी किया गया। इसके बावजूद पालिका ने बकाया पेंशन का भुगतान नहीं किया। इसकी शिकायत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई थी। मगर, सिर्फ 30 हजार रुपये का बकाया पेंशन का भुगतान किया गया। उसके पुत्र का दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बावजूद अभी तक पेंशन का बकाया भुगतान नहीं दिया गया है। पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसकी पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो वह पालिका प्रांगण में ही आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें