बीएसएनएल इंटरनेट सेवा प्रारंभ
रतनपुरी। क्षेत्र में बीएसएनएल की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रारंभ हो गई है। विभाग के एसडीओ ने कैंप लगाकर थ्री जी सिम वितरित कराए।
बीएसएनएल के एसडीओ दिनकर कुमार ने बताया कि रतनपुरी में बीएसएनएल एक्सचेंज पर थ्रीजी हाई स्पीड इंटरनेट के लिए बीटीएस लगाया गया है। बीटीएस के परीक्षण के बाद रतनपुरी टावर पर हाई स्पीड इंटरनेट सेवा शुरु कर दी गई है। हाई स्पीड इंटरनेट सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में स्थित बैंकों और रतनपुरी थाने में ऑनलाइन होने वाले सभी कार्यों में तीव्रता आएगी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के गांव बड़सू में कैंप लगाकर बीएसएनएल के थ्रीजी सिम वितरित किए गए। एसडीओ टेलीफोन्स दिनकर कुमार, रीजनल मैनेजर लालता शर्मा, आरएम दिलीप सिंह, श्रीकांत शर्मा, पंकज कुमार, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।