फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में लगे झूलों की शिकायत, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में झूले पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

खतौली। नगरपालिका की महिला सभासद रिहाना सैफी ने मुख्यमंत्री सहित डीएम को भेजे शिकायती पत्र में मेला छड़ियान में लगे झूलों को जर्जर होने का आरोप लगाया है। सभासद ने इन जर्जर झूलों को हटवाने तथा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में बताया गया कि मेले में मनोरंजन कर अधिकारियों की संलिप्तता के चलते बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के लगाए गए पुराने जर्जर झूलों द्वारा गंभीर हादसा होने की संभावना है। बिना किसी टैक्स आदि को दर्शाए गए टिकटों द्वारा अवैध वसूली कर राजस्व को हानि पहुंचाई जा रही है। बताया कि वह स्वयं शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मेले में लगे झूलों में झूलने के लिए बैठीं थी। इसी दौरान झूले की ट्रॉली का पहिया निकलने से रह गया, जिससे वह तथा उसका परिवार सदमे में आ गया तथा एक बड़ा हादसा होने से बचा। इस संबंध में जब झूला संचालक से बात की गई तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने डीएम से मांग की है कि झूले के संचालन को रोका जाए, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें