बुढ़ाना। कस्बे के बडे़ और छोटे बाजार के तिराहे पर धोबियों वाली गली के पास लगा विद्युत खंभा बहुत पुराना व जर्जर हो चुका है। यह खंभा मुख्य बाजार की ओर झुक गया है। दुकानदार मुकुल मित्तल, दिलशाद, राजन शर्मा, राजेश कुमार, सतीश वर्मा, अर्चित संगल आदि ने बताया कि कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। मांग की कि जल्द से जल्द जर्जर हो चुके इस विद्युत खंभे को बदलवाया जाए।