फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित सहरावत का आमरण अनशन समाप्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित सहरावत का आमरण अनशन समाप्त
विज्ञापन

मोरना। चीनी मिल मोरना में चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे सुमित सहरावत को जिला गन्ना अधिकारी ने जूस पिलाकर उनका आंदोलन समाप्त कराया।
दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना पर पिछले चार दिन से राष्ट्रीय भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित सहरावत मोरना मिल के विस्तारीकरण को लेकर आमरण अनशन को लेकर मिल गेट पर जमे हुए थे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम विजय कुमार, भोपा सीओ राममोहन शर्मा आमरण स्थल पर पहुंचे। सीओ ने सुमित सहरावत से आमरण अनशन को खत्म कर जिला अस्पताल भेेजने की बात कही। मौके पर मौजूद बाबूराम राठी, प्रधान अनुज पहलवान, वेदपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सतीश सहरावत, अजय चौधरी, पवन राठी, विशाल छुट्टा, पंकज सिंह, साजिद, शिवकुमार, विक्की, उदेश चौधरी, भूरा, देवेंद्र सिंह आदि किसानों ने सुमित को ले जाने का विरोध कर मिल के विस्तारीकरण करने की मांग पर डटे रहने का एलान कर दिया। वहीं, चिकित्सकों की टीम ने सुमित सहरावत के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी। अनशन स्थल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी राजेशधर द्विवेदी, बब्बू राठी व अमित राठी ने प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा से सुमित सहरावत की फोन पर बात कराकर शीघ्र ही मिल विस्तारीकरण कराने का ठोस आश्वासन देकर आमरण अनशन को समाप्त करने का आग्रह किया। इस मौके पर सीसीओ अवधेश कुमार, विशेष सचिव यशपाल ढ़ाका, संजय कुमार, भाकियू अंबावत के संजीव तोमर, राजीव चेयरमैन, राहुल कुमार, बबलू, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें