फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार अध्यक्ष, अनिल जैन मंत्री चुने गये

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार अध्यक्ष, अनिल जैन मंत्री चुने गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीरामलीला सभा टाउन हाल शहर के वार्षिक अधिवेशन में राजकुमार नरुला को अध्यक्ष और अनिल जैन कालू को मंत्री चुना गया। बैठक में अनुमानित बजट भी स्वीकृत किया गया। सनातन धर्म सभा में हुए वार्षिक अधिवेशन में मंत्री ने 2017-18 की आय-व्यय प्रस्तुत की गई। इसी के साथ ही 2018-19 के लिए 11 लाख की आय और दस लाख 80 हजार के व्यय का अनुमानित बजट स्वीकृत किया गया। अधिवेशन में अनिरुद्ध कुमार ने राजकुमार नरुला का नाम अध्यक्ष पद के लिए रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसी तरह मंत्री पद पर सतीश गर्ग ने अनिल कुमार जैन कालू का नाम रखा, इन्हें भी सर्वसम्मति से चुन लिया गया। दोनों को कार्यकारिणी गठन का अधिकार दे दिया गया। अधिवेशन में आत्माराम गर्ग, साधुराम गर्ग, शिवचरण गर्ग, दीपक मित्तल, अुजुल भूषण, योगेश वर्मा, अजय गर्ग, संजय गोयल, रजनीश मित्तल, नीरज अग्रवाल, देेवेंद्र गोयल, नवीन, विपिन संगल, सुशील शर्मा, पुष्पेंद्र जिंदल, प्रवीण धीमान, अ्मित गर्ग, शुभम गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें