अबूपुरा में शिवरात्रि महोत्सव
मुजफ्फरनगर। बालाजी संकीर्तन मंडल के निर्देशन में अग्रवाल धर्मशाला अबूपुरा में आयोजित शिव रात्रि महोत्सव में भक्तों ने भजन कीर्तन कर नृत्य किया। गुरु पंकज जिंदल ने कहा कि प्रभु की भक्ति से ही जीवन में कल्याण की राह मिलती है। भक्तों ने भगवान शिव का गुणगान किया तथा छप्पन भोग लगाया। फूलों की वर्षा की गई। गुरु चंद्रकिरण के सानिध्य ने शिव भक्तों ने आशीर्वाद लिया। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, स्वाति जिंदल, बरखा जिंदल, भाजपा नेता एकता गुप्ता, भारती गर्ग, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, आशु, शलभ, हरीश अहलावत, प्रवीण ठेकेदार आदि मौजूद रहे।