फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काउ पोस्ट डालने वालों की खैर नहीं: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान ने कांवड़ यात्रा में मांगा जनता से सहयोग
विज्ञापन

भोपा। कस्बे में आयोजित बैठक में कांवड़ मेला सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में एसएसपी अनंत देव ने लोगों से चिंतन मंथन करते हुए सहयोग की अपील की।
एसएसपी ने कहा कि 28 जुलाई से 9 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेले में सभी सहयोग करें। हम सभी को अपनी लगन व मेहनत से इस बार कांवड़ मेला 2017 से भी अच्छा संपन्न करना होगा। एस-10 के लोगों से भी कहा कि गांव के झगड़े गांव में ही निपटाएं और कोर्ट कचहरी नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि थाने में आए पीड़ितों का पुलिस अनादर नहीं करें। उन्होंने सड़क दुर्घटना में मरने वाले की संख्या में बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा हमें हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर योगेश शर्मा, रविदत्त, ज्ञानेंद्र, धर्मपाल सिंह राठी, इजहार अहमद, बबलू यादव, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, वरुण कुमार, जगपाल प्रधान, मैनपाल प्रधान, संसार सिंह प्रधान, शहजाद, मनोहरलाल ,प्रेम शंकर मिश्र, रविंद्र , संजय, संजीव, वरुण प्रधान, भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव, निरीक्षक यतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महादेव आश्रम जी महाराज और संचालन रामकुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें