फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

खतौली। गांव जसौला व सिकंदरपुर में भागीरथी प्रयास फाउंडेशन ने किसान क्लब की बैठक में पीएनबी के एलडीएम शशि जैन व डीडीएम शैलेंद्र पडियार, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के विजय गुप्ता ने किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। शशि जैन ने कहा कि किसानों को अपना बैंक खाता रेगुलर रखना चाहिए। सरकार द्वारा चलाए जा रहे एटीएम कार्ड बनाओ अभियान में 6 जून से 20 जून तक सभी तहसीलों में खतौनी दी जाएगी। डीडीएम शैलेंद्र पडियार ने किसानों को चार से 12 फीसदी का ब्याज किन किन दशाओं में अदा करने की बारीकियां समझाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार योजना की जानकारी दी। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के विजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना में चयनित होने वाले किसानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जून से 15 जून तक किसान पोर्टल के माध्यम से ऋण माफी योजना में छूटे किसान अपना नाम शामिल करा सकते हैं। सुरेश सैनी प्रधान मोचड़ी ने योजनाओं की जानकारी दी। गांव जसौला में मनीश सैनी व सिकंदरपुर में विरेंद्र ने अध्यक्षता की तथा संचालन केपी सैनी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें