घर में बारिश का पानी भरा
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा में रात्रि में हुई वर्षा के कारण अतलाल के घर में पानी भर गया। अतलाल के परिवार के लोग मकान के दूूसरे हिस्से में सोते रहे। उसके घर में बारिश का पानी भरने के कारण एक कमरे में करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बारिश का सारा पानी उसी गड्ढे में समाता रहा। शनिवार सुबह मकान में गहरा गड्ढा देखकर अतलाल के परिवार वाले हैरान रह गए। गड्ढे के कारण घर में बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई। अतलाल ने ग्रामीणों की सहायता से गड्ढे को मिट्टी से भरवाया।