फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ के दो ग्रामों से कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम राजीव शर्मा से चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कराने की मांग की। गांव सम्भलहेडा और भुम्मा के ग्रामीणों ने डीएम राजीव शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि गत वर्ष चकबंदी प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। इसमें चकबंदी विभाग के कर्मचारियों ने भेदभावपूर्ण कार्य किया। इसी के चलते गांवों में ग्रामीणों को सुविधा के बजाए असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश ग्रामीण गांव में चकबंदी नहीं चाहते और अपने खेत जहां हैं वहीं पर रखने के लिए संतुष्ट हैं। उनके गांवों में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त की जाएं। शमशेर, सुशील, हरपाल, अंकित कुमार, मोहम्मद अली, विमल कुमार, उस्मान, जाबिर, मनोज कुमार, मेहरबान, राधेश्याम, गुलजार, संदीप कौर, मांगेराम, महेंद्र सिंह, मेजर सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें