फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली में कश्मीरी गेट निवासी चंद्रपाल, युगवीर और सौरव हरिद्वार में दशमी पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए बुधवार की शाम को कार से गए थे। बृहस्पतिवार को गंगा स्नान करके लौट रहे थे। हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर कार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें