फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों का डिपो पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर सोमवार को मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री व प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार तोमर ने कहा कि रोडवेज कर्मियों को सातवां वेतन आयोग के तहत वेतन मंजूर कराने, संविदा कर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर गत माह आठ अप्रैल को यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारियों की मीटिंग प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ हुई थी। इसमें प्रमुख सचिव ने एक माह में शासन से मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने पर भी मांग पूरी नहीं की गई। जिससे कर्मचारियों में रोष है। धरने के उपरांत डिपो से हाथों पर काली पट्टी बांधकर कर्मचारी जुलूस के रुप में कचहरी में डीएम दफ्तर पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी सुल्ताना बदर को सीएम योगी के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष सुशील कुमार, शाखा मंत्री वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, ब्रजलाल शर्मा, सुधीर यादव, गिरीश कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें