चंचल सक्सेना को मिला अवार्ड
मुजफ्फरनगर। फ्रैंडशिप फोरम ऑफ इंडिया ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना को बेस्ट इंडियन गोल्डन पर्सनालिटीज अवार्ड-2018 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेेंटर में आर्थिक विकास और राष्ट्रीय एकता सेमीनार में सिक्कम के पूर्व राज्यपाल रणधीर सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इससे पूर्व सक्सेना 20 मार्च को भी एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है। प्रधानाचार्या को मिले सम्मान पर शिक्षिकों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की है।