नगर पंचायत ने अवैध कब्जा हटवाया
बुढ़ाना। नगर पंचायत की दुकान पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दुकानदार का न्यायालय के आदेश पर कब्जा हटवाया गया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि व वरिष्ठ लिपिक दिनेश त्यागी ने बताया कि कस्बा निवासी तसलीम ने कस्बे के पारसी अड्डे पर स्थित नगर पंचायत की दुकान दो माह के लिए किराये पर ली थी। दो माह पूरे होने के बाद तसलीम ने नगर पंचायत को न तो किराया दिया और न ही दुकान से अपना कब्जा छोड़ा। नगर पंचायत द्वारा दुकान खाली करवाने का नोटिस दिया गया तो दुकानदार न्यायालय की शरण में चला गया। नियमानुसार नगर पंचायत भी अवैध कब्जे के खिलाफ न्यायालय की शरण में चली गई। उपजिलाधिकारी न्यायालय द्वारा नगर पंचायत की दुकान पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले से दुकान कब्जा मुक्त करवाने के आदेश दिए गए। उपजिलाधिकारी न्यायालय ने इस समय का दुकानदार से किराया वसूलने के भी निर्देश दिए। न्यायालय के आदेश पर अधिशासी अधिकारी ने पुलिस बल को साथ लेकर दुकान से अवैध कब्जा हटवाया।