फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती पर वृक्षारोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विचार गोष्ठी, वृक्षारोपण सहित भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत रविदास आश्रम में भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर शुक्रताल रविदास आश्रम के स्वामी सत्यानंद महाराज ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विचार गोष्ठी में सत्यानंद महाराज, पीसीएस अधिकारी डॉ. उदयभान राव, थाना प्रभारी विजय सिंह, सेवादास, प्रधान विजय पाल सिंह, ओमप्रकाश ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आकांशा नंदा, पारुल ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़ी कविता सुनाई। मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। आंबेडकर समाज सेवा समिति भोपा के मनोज कुमार, अजय कुमार, हुकुम सिंह, पवन कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, अमर पाल, बालीराम, सहेंद्र ठेकेदार, डॉ. धारा सिंह सहित समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा। अध्यक्षता धर्मपाल सिंह तथा संचालन जयवीर सिंह ने किया। उधर, गांव बेलड़ा, युसुफपुर, जौली, रहकड़ा आदि गांवों में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें