फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर कार होटल में घुसी, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। हाइवे पर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट में जा घुसी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। देहरादून निवासी उबेद पुत्र सलीम और क्षितिज बोरा पुत्र रमण बोरा बृहस्पतिवार की सुबह अपनी कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हाइवे पर चलती कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर क्लासिक रेस्टोरेंट में जा घुसी। इस दौरान एक बाइक सवार भी कार की चपेट में आ गया। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे ग्राहकों और कर्मचारियों में भाग कर जान बचाई। हादसे में कार सवार उबेद एवं क्षितिज बोरा और बाइक सवार मंसूरपुर के गांव मोहल्लाहेड़ी निवासी अनुज पुत्र दलबीर सिंह भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में रेस्टोरेंट की दीवार और फर्नीचर भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें