फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्वाचीन स्कूल में मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अर्वाचीन भारती भवन जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह हुआ। शुभारंभ पूर्व डीडीओ वेद प्रकाश सिंघल और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह, भाजपा सभासद सुनील शर्मा ने किया। अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक सतीश शर्मा ने विद्यालय में चल रही शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया उनमें लवकुश, आतिफ, हर्षित, काव्या, अमन, प्रेरणा, हिमांशु, अर्चना, रिमशा, लवीश, नेहा, सिदरा, नबिया, शाहवेज, वीर, जुबेर शामिल रहे। प्रधानाचार्य बीना शर्मा, सुशीला जोशी, मधु शर्मा, नूतन सिन्हा, नमिता, नीतू, भारती, ज्योति वाधवा, आरती पाल, शीला मलिक, सबीहा मरियम,, शिल्पा, ज्योति कश्यप, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें