मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने चार केंद्रों के उपनियंत्रक एवं प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर किसी भी स्थिति में शनिवार को प्रात: दस बजे मूल्यांकन कार्य के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मूल्यांकन कार्य को जिन परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षकों की नियुक्ति की गई है, वह संबंधित मूल्यांकन केंद्रों पर समय से पहुंचें। प्रत्येक मूल्यांकन कक्ष, पत्राचार कक्ष में सीसीटीवी कैमरे संचालित होना अनिवार्य है। सभी परीक्षकों की उपस्थिति परिषद की वेबसाइट पर 12 बजे तक अपलोड करनी अनिवार्य है।