फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू का धरना व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (भानु) का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। भाकियू भानू ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अमित कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। सोमवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना व प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि किसान अपना गन्ना पेराई करने के लिए कोल्हू चला रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग उन किसानों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा लिख रहा है। शुगर मिल द्वारा किसानों को इंडेंट नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा किसान अन्य समस्याओं से भी जूझ रहा है। इस दौरान धरने पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंडी सचिव सुभाष यादव, गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह व तहसीलदार अमित कुमार को धरने पर अपने बीच बैठाया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें