खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने सामाजिक मुद्दे पर जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया। गांव सरधन में आयोजित शिविर में छात्राओं ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व को समझाया। दूसरे सत्र में सामाजिक मुद्दे पर जागरूकता रैली निकाली गई तथा सामाजिक समस्याओं से संबंधित विषयों पर गोष्ठी की। छात्राओं ने स्वस्थ जीवन यापन के गुणों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान अवनी, कशिश, शतरूपा, मैनिश, पूजा, देवयानी, आंचल, साक्षी, मोनिका, करीना, सोनम, प्रिया, आस्था आदि छात्राएं मौजूद रहीं।