मोरना। इंटर कालेज भोकरहेड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त हुए प्रवक्ता लेखराज सिंह व सहायक लिपिक यशपाल सिंह को विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने दोनों व्यक्तियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। समस्त कालेज स्टाफ सहित प्रबंध समिति के सदस्यों ने गुलदस्ते भेंट किए। विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंधक डॉ. करणवीर सिंह व समिति के अध्यक्ष मास्टर करमवीर सिंह तथा प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जनता इंटर कालेज भोपा के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने लेखराज सिंह व यशपाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा स्मृति चिह्न, पगड़ी व पवित्र गीता उपहार स्वरूप भेंट की। ओमवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, जगबीर सिंह, अजय चेयरमैन, कवि रामकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, डॉ. सतेंद्र कुमार, फूलचंद, रामेश्वरराम, कीरत सिंह, सुरेशचंद, सुरेश कुमार, नीरु, मंजू, विनोद कुमार, ब्रजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, बिरेन सिंह, ब्रजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।