फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। वार्डन ममता शर्मा, अध्यापिका राखी गोयल, पूजा, साक्षी शर्मा द्वारा शिविर में प्रार्थना झंडा गान, झंडा बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, मीनारें, तंबू बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। समापन के अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर एवं ट्रेनिंग काउंसलर भारत भूषण अरोरा, अमित सैनी उपस्थित रहे। बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, समूह गान, मीनारों का उत्कर्ष प्रदर्शन किया। वार्डन ममता शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ध्वजा अवतरण एवं राष्ट्रगान के उपरांत शिविर का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें