राशन की दुकानों का निरीक्षण किया
बुढ़ाना। आपूर्ति निरीक्षक ने कस्बा व देहात की पांच राशन की दुुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलरों को निर्देश देते हुए कहा की दुकान प्रतिदिन समय पर खुलेगी। राशन डीलर का लोगों के साथ गलत बर्ताव सहन नहीं होगा। यदि कोई कार्डधारक असहाय, अशक्त , दिव्यांग दुकान पर आने में असमर्थ हो तो राशन डीलर उनके घर राशन भेजवाने की व्यवस्था करेंगे। ऐसी शिकायत मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।