योग से ही निरोगी काया संभव : आर्य
मुजफ्फरनगर। ग्रीनलैंड स्कूल में भारतीय योग संस्थान के योग साधना केंद्र पर जोड़ दर्द का कारण और निवारण के बारे में बताया गया।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि जोड़ों का दर्द होने के मुख्य कारण गलत खान-पान, मोटापा और शरीर विज्ञान की जानकारी का अभाव है। गलत खान-पान के कारण हमारे शरीर में यूरिक एसिड की वृद्धि होती हैं, यही यूरिक एसिड शरीर के सभी जोड़ो में एकत्र होकर जोड़ दर्द का कारण बनता है। मोटापे के कारण भी अक्सर घुटनों पर अधिक भार पड़ने से घुटना दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। नियमित योगाभ्यास के द्वारा जोड़ो का दर्द व घुटना दर्द निवारण संभव है। मौसम के फल एवं हरी सब्जियों का सेवन करें। ऐसे खाद्य पदार्थ, जिनमें कैल्शियम अधिक मात्रा में जैसे अनानास, संतरा, सोयाबीन व दूध का सेवन लाभकारी है। नियमित योगाभ्यास करें और स्वस्थ रहें। योग शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि योगाभ्यास करने से हमारे शरीर की सभी प्रणालियां स्वस्थ हो जाती है, जिससे शरीर से विजातीय तत्वों का निष्कासन आसानी से हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है। जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कहा कि योग जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाने की कला है। शिविर में मुख्य रूप से यज्ञदत आर्य, राजीव रघुवंशी, ओमसिह तोमर, नीरज बंसल, राकेश गोयल, राज सिंह पुंडीर, डॉ पुष्पेंद्र मलिक, रेखा शर्मा, पूनम, मुनेश, रचना, कामेश आदि उपस्थित रहे।