फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल व बैटमिंटन मैच का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। श्रीराम पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन में वॉलीबाल और बैडमिंटन मैच आयोजन किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष रामरिक्ष पाल, प्रबंधक प्रवीण कुमार चंद्रवंशी, नवीन कुमार चंद्रवंशी और प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी ने किया। वॉलीबाल का प्रथम लीग मैच बोस हाउस और पटेल हाउस के बीच खेला गया। इसमें बोस हाउस विजयी रहा। दूसरा लीग मैच टैगोर हाउस और तिलक हाउस के बीच खेला गया। इसमें टैगोर हाउस ने जीत हासिल की। वॉलीबाल का तीसरा लीग मैच पटेल हाउस और तिलक हाउस के बीच खेला गया। इसमें पटेल हाउस ने जीत हासिल की। फाइनल मैच में बोस हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। जिसमें बोस हाउस ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता जीती। इसके बाद बालिका वर्ग में बैडमिंटन का प्रथम लीग मैच बोस हाउस और पटेल हाउस के बीच खेला गया। इसमें पटेल हाउस विजयी हुआ। दूसरा लीग मैच टैगोर और तिलक हाउस के बीच हुआ। इसमें तिलक हाउस ने जीत हासिल की। पीटीआई जितेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, विजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, ममता देवी, सीमा भाटिया, मंजू शर्मा ओर प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें