फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर तीन घंटे जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

ट्रक खराब होने के कारण रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। राहगीर तीन घंटे लगे जाम में फंस कर हलकान हो गए।
जानसठ मार्ग नगर का सबसे व्यस्त मार्ग है। शासन ने जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। इसके बाद भी हालात पुराने जैसे ही है। इस मार्ग पर शनिवार को एक ट्रक पुल के ऊपर जाते ही अचानक खराब हो गया। जिस कारण वाहनों का लंबा जाम लग गया। गन्ने वाहनों से हालात और अधिक खराब हो गए। जिस कारण लोगों को पैदल निकलने के लिए जगह नहीं मिल सकी। तीन घंटे तक लगे जाम में फंस कर राहगीर परेशान रहे। जिस कारण जीटी रोड पर भी लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला तथा दोनों ओर के वाहनों को रोक-रोकर निकाला गया। जिससे पैदल तथा दुपहिया वाहन सवारों को निकलने का रास्ता मिल सका। तीन घंटे बाद ट्रक ठीक होने पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें