जवाहर लाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण किया
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जानसठ रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट द्वारा बच्चों को टॉफी और फल वितरित किए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नेहरू द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प कराया। सरदार मंजीत सिंह, रामलाल, प्रदीप कुमार, कंवरपाल, कार्तिक पंवार, मोहम्मद महराज अली, नितिन कुमार, नारायण गुर्जर, अशोक, नीरज, संजय आदि उपस्थित रहे।