पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला झोझगान निवासी माजिद अहमद (32) को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने कस्बे में ही उसका उपचार कराया। दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ ले गए। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को माजिद की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।