सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)।
पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और ट्रक की टक्कर में दो साल के बालक की मौत हो गई। मीरापुर के पंजाबी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ मुजफ्फरनगर से घर लौट रहे थे। जैसे ही ये सिखेड़ा के निकट पहुंचे। इनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। जिससे कृष्ण के दो साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि कृष्ण वह उनकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो गया।