आकर्षण का केंद्र बना जादूगर सम्राट
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के चांदनी वाला मंदिर के पास से जादूगर सम्राट वर्मा ने सोमवार को शाम करीब पांच बजे अपने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष नत्थू सिंह गर्ग, संतकुमार गोयल आदि ने जादूगर सम्राट वर्मा की आंखों पर काली पट्टी बांधकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जादूगर ने पैठ बाजार भारत सिनेमा चौक, पारसी बस अड्डा, पुराना बस अड्डा से महावीर चौक तक स्कूटर दौड़ाया। उसकी यह दौड़ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।