बीएलओ व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील में मंगलवार को बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम कुमार भूपेंद्र और तहसीलदार ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों को वोटर लिस्ट में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने बीएलओ को आवंटित मतदान स्थल की सीमाओं के विषय में लेखपाल की मदद लेने और घर-घर सत्यापन करने पर ही वोट काटने-बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत के कर्मचारियों को भी चेताया कि ऑनलाइन होने वाले फार्मों का 24 घंटे के अंदर निस्तारण करें।