फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसेवा सदभावना यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसेवा सद्भावना यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

जानसठ। गोसेवा सद्भावना यात्रा का भाजपाइयों ने स्वागत किया। गोसेवक फैज खान ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सभी धर्मों में सद्भावना पैदा करना है ।
गोसेवा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक फैजल खान ने 24 जून को लेह की सिंधु घाटी नदी का जल लेकर गोसेवा सद्भावना पैदल यात्रा शुरू की है। बताया कि यात्रा कन्याकुमारी से अमृतसर तक करीब 1200 किलोमीटर पैदल चलकर पूरी की जाएगी। यात्रा के दौरान उनका उद्देश्य हिंदू मुस्लिम वर्ग के लोगों को आपस में जोड़ना है। वह पिछले पांच वर्षों से सेवा के कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। यात्रा का उद्देश्य गौ माता की रक्षा और देश में सभी धर्मों के लोगों को सद्भावना का संदेश देना है। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बृजेश, सोनू लाला, पंडित गोपेश्वर, कैलाश चंद, हरिशंकर पोपी सैनी, विशाल, अंकुर सैनी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें