फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों की चौथे दिन भी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चौथे दिन भी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी पालिका में धरन व प्रदर्शन किया। धरने पर भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, डॉ. मनमोहन शर्मा, सभासद अनुज सहरावत पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कर्मचारियों की मांग को वाजिब बताया और भुगतान नहीं होने पर खेद प्रकट किया। कर्मचारियों की मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष पर आरोप भी लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। धरने में अध्यक्ष महेंद्र वाल्मीकि, मंत्री नरेंद्र शर्मा, संतलाल, ओमदत्त कश्यप, अतुल गुप्ता, कपिल कुमार, श्रवण कुुमार, चंकी भारद्वाज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें