मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि मेधावी छात्र वर्णिक गोयल और अर्चित जैन ने हासिल की है। पटेलनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने बताया कि साइंस बायो ग्रुप के छात्र वर्णिक गोयल व अर्चित जैन ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस की प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।