भाकियू भानू का धरना-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर भाकियू भानू कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर स्थित एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन वेदप्रकाश अग्रवाल को अपने बीच घरने में बैठा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मांग पत्र लिया तथा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, राजू पीनना, योगेंद्र राठी , शाह आलम, जमीर, नईम, सोनू, रईसुुदीन, दीपक, जसविंदर, संदीप कुमार, देवेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।