फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनमंच द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहंकार समाप्त करना ही वैमनस्यता का निराकरण
विज्ञापन

खतौली। भारतीय जनमंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश नगर इकाई की ओर से टैगोर पब्लिक स्कूल में जातीय वैमनस्य एवं निराकरण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी में आरएसएस के विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार ने कहा कि जातिगत अहंकार समाप्त करना ही वैमनस्यता का निराकरण है। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि समाज में पैदा होते ही जाति विषयक बीजारोपण हो जाता है। इसे दूर करने के लिए हमारे समाज एवं परिवार को सदैव तत्पर रहना होगा। जातीय आधार से ऊपर उठकर हमें विकास की ओर ध्यान देना होगा। अध्यक्षता प्रांतीय संयोजक रामप्रसाद शर्मा ने की। भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, एसडीएम कन्हई सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सैनी ने किया। सतीश शर्मा, महेश पाल सिंह, कुलदीप सिवाच, रकमपाल सैनी, सरदार त्रिलोचन सिंह, प्रविंद्र दहिया, चंद्रवीर सिंह, दीपा कौशिक, भानु शर्मा, अनुज गौतम, प्रमेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, शिवकुमार, अशोक कुमार एडवोकेट, सत्यप्रकाश शर्मा, अवनीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें