फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खाईखेड़ी मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से 18 हजार किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


- नए पेराई सत्र में बढ़ी क्षमता के साथ गन्ने की पेराई करेगी शुगर मिल


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए उत्तर शुगर मिल प्रबंधन ने पेराई क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है। क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के 18 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। नए पेराई सत्र में मिल नई क्षमता के साथ गन्ने की पेराई करेगी।
मिल के उप महा प्रबंधक गन्ना संजीव कुमार ने बताया कि मिल की पेराई क्षमता 45 हजार क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 55 हजार कुंतल प्रतिदिन कर दी गई है। नए सत्र में किसानों को लाभ मिलेगा। पिछले वर्ष गन्ना आयुक्त लखनऊ द्वारा शुगर मिल को 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का करीब 81 लाख क्विंटल गन्ना आवंटित किया गया था। मगर, शुगर मिल को कुल 77 लाख 21 हजार क्विंटल गन्ना ही मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





बाढ़ से गन्ने की फसल को हुआ नुकसान
उप महा प्रबंधक गन्ना संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष खादर क्षेत्र में पानी आने के कारण गन्ने की फसल खराब हुई है। उनका कहना है कि इस वर्ष गन्ने की कमी रहेगी। इसकी पूर्ति के लिए गन्ना आयुक्त से अतिरिक्त गन्ने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें