फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज आएं राज्यपाल, ताकि जाम से मिले निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज आएं राज्यपाल, ताकि जाम से मिले निजात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यपाल के मुख्यालय आगमन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ट्रैफिक व्यवस्था ने बुधवार को आमजन का दिल जीत लिया। सुबह से ही ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त करने में जुटे पुलिस व यातायात विभाग की सुचारु व्यवस्था के चलते दिनभर शहर में किसी भी सड़क व चौराहे पर जाम नहीं लगा और सड़कें भी आम दिनों की अपेक्षा खुली नजर आईं। शहर के मुख्य चौराहों व सड़कों पर सुबह सात बजे से ही सड़कों पर बेतरतीब दौड़ने वालीं ई-रिक्शा के चालान काटने शुरू कर दिए गए। इसका नतीजा यह निकला कि शहर की सड़कों से ई-रिक्शा पूरी तरह से नदारद हो गईं। टीएसआई वीर अभिमन्यु का कहना है कि अधिकांशत: बहुतायत में मौजूद ई-रिक्शा ही जाम का मुख्य कारण बनती हैं, इसलिए राज्यपाल के आगमन के चलते बुधवार को शहर में ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें