मुुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रहे तीन दिवसीय फैशन शो के तीसरे दिन पोन्ड्स फेमिना मिस इंडिया इंदौर और पोन्ड्स फेमिना इंटरनेशनल 2013 की विजेता व टीवी अभिनेत्री जोया अफरोज और बिग बॉस सीजन 9, संतोषी मां और अग्निफेरा जैसे सीरियल के अभिनेता अंकित गेरा शामिल होने के लिए पहुंचे। फैशन शो से पूर्व उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत की सफलता की कुंजी होती है। सफलता कभी भी शार्टकट से नहीं मिलती।