फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारी का हित सर्वोपरि होना चाहिए: गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। नवनिर्वाचित बार संघ कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य शिव किशोर गौड़ ने कहा कि वादकारी का हित सर्वोपरि होना चाहिए। मंगलवार को कचहरी के प्रांगण में आयोजित समारोह में शिव किशोर गौड़ ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की छोटी से छोटी समस्या के लिए भी हर संभव हल कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गर्ग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित सचिव ज्ञानचंद सैनी को जिला बार संघ के अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित शशी सैनी, सोनी गुर्जर व समस्त कार्यकारिणी को एसडीएम विजय कुमार, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, तहसीलदार सिविल बार अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, महासचिव विजेंद्र मलिक, सुगंध जैन ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र नागर ने किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, हसीन हैदर जैदी, वरुण गर्ग, जावेद हुमायूं, नरेश कुमार, अजादार हुसैन जैदी, निशांत कांबोज, दीपेश गुप्ता, यशवंत कांबोज, अजय पंत, चांदवीर सैनी आदि अधिवक्तागण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें