फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट के अंदर मेहमान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में रिश्तेदारी में आए एक युवक की टॉयलेट के अंदर हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पुरबालियान में गुलाब पुत्र बुद्धू के यहां शादी समारोह में साहिबाबाद से 52 वर्षीय उनका रिश्तेदार देवी सिंह पुत्र अमर सिंह आया था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सभी परिजन तथा रिश्तेदार बारात में जाने के लिए तैयार थे। देवी सिंह जब काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो तलाश करने पर वे टॉयलेट के अंदर मृत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर मृतक के परिजन गांव में पहुंचे। चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र मनीष ने पुलिस को दोपहर बाद सूचना दी थी। परिजनों ने बताया कि युवक हार्ट पेशेंट था और उनकी स्वाभाविक मृत्यु हुई है। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें