मुजफ्फरनगर/ चरथावल। सड़क हादसे में बाइक सवार मासूम बच्चों समेत चार मौत होने से चरथावल के गांव निरधना और कुटेसरा में मातम पसरा है। शाहनवाज परिवार के साथ ईद मनाने के लिए दस दिन पहले ही छह माह का अवकाश लेकर सऊदी अरब से अपने गांव आया था। निरधना निवासी शाहनवाज बीते तीन साल से सऊदी अरब के रियाद में वेल्डिंग का काम करता था। इस बार परिवार के साथ ईद मनाने के लिए वह छह माह की छुट्टी लेकर दस दिन पहले ही अपने गांव आया था। छह भाइयों में जाहिद और नौमान भी सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। जबकि शाहनजर, नदीम, नईम गांव में ही रहते हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुटेसरा का सालिम भी पहले सऊदी अरब में शाहनवाज के साथ ही नौकरी करता था। जो बाद में लौट आया था।कुटेसरा के प्रधानपति ईशा त्यागी ने बताया कि सालिम इन दिनों कपड़े बेचने के लिए जमशेदपुर टाटा गया हुआ है। हादसे की जानकारी होने पर वह गांव के लिए चल दिया है।