चरथावल। दुर्गाष्टमी और नवमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हलवा पुरी का प्रसाद मंदिरों में चढ़ाया और कन्याओं को जिमाकर व्रत परायण किया। पुरोहित मुकेश त्रिपाठी ने पूजा अर्चना कराई। प्राच्य देवी मंदिर, साधु वाली मंदिर, महादेव मंदिर, दूधली देवी मंदिर, हैबतपुर, न्यामू, दधेडू खुर्द, कुटेसरा शाकंभरी देवी मंदिर आदि हमें श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मोहल्लों में व्रत परायण करने के लिए कन्याओं की कमी से व्रतधारी श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा।