फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल में डीजे पर रंगों में सरोबार हुए युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कस्बे एवं देहात में रंगोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। युवाओं की टोलियां डीजे पर होली के गानों पर झूमती नजर आई। बाजार कलां में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों ने भी खूब धमाल मचाया। डीजे और ढोल नगाड़ों पर सतरंगी रंगों का उल्लास गांवों और कस्बे के गली मोहल्लों में छाया रहा। भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय वर्मा के आवास पर आयोजित होली मिलन में हरियाणा कला परिषद के डायरेक्टर अजय सिंघल, आरएसएस कार्यकर्ता राजेंद्र शर्मा, राजपाल त्यागी, मिथुन त्यागी, रविकांत त्यागी शामिल हुए। कस्बे के बाजार खुर्द, बाजार कलां, शिव चौक आदि मोहल्लों में होली खेलने वालो की टॉलियां रंगों की मस्ती में सरोबार नजर आई। देर शाम तक घरों में गुंजिया और चाट पकोड़े के साथ बधाईयों का सिलसिला चलता रहा। युवाओं की टॉलियां डीजे पर झूमती नजर नहीं आई। तिल्हेंडी पर शुक्रवार को थाना प्रांगण में पुलिसकर्मियों ने होली खेलकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें