फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मार्च को महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में होगा महायज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
19 मार्च को महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में होगा महायज्ञ का आयोजन
विज्ञापन

देवबंद। हिंदू स्वाभिमान की बैठक में आगामी 19 मार्च को महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में अखंड मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया।
रविवार को महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में आयोजित हुई बैठक में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि आगामी 19 मार्च को अखंड मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन होगा। जबकि 20 मार्च को होली पर पूर्ण आहुति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ विजय लक्ष्य 2019 के लिए राष्ट्रहित में आपसी मतभेद और अभिव्यक्ति का संयम रखकर राष्ट्र को विश्व में समृद्ध एवं विजय बनाने के लिए है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि श्री मां बगलामुखी की पूजा यज्ञ करके प्रत्येक सनातन धर्म धन-धान्य, लक्ष्मी प्राप्ति, सद्बुुद्धि और पराक्रम अर्जित करें और देश धर्म व अपने वंश की रक्षा करें। हिंदू स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष राजीव धीमान ने कहा कि परशुराम जी ने ही श्रीराम जन्म का प्रायोजन समझने के बाद श्रीराम को रावण वध के लिए मां बगलामुखी उपासना की। जिला संयोजक मनीष त्यागी ने कहा कि श्रीकृष्ण आचार्य द्रोण, भीष्म पीतामह, दानवीर कर्ण और अर्जुन आदि सभी महान वीरों ने मां की साधना से ही अतुलित बल और पराक्रम अर्जित किया। इस मौके पर हर्षित वर्मा, अंकित कौरी, बसंत भारद्वाज, श्यामानंद महाराज, स्वामी उमेशानंद, अशोका नंद, आचार्य अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें